Tuesday 3 September 2013

१३ जानेवारी २०१३



कक्षा ६ थी के बच्चो को बकरी के बारे में लिखने के लिए कहा गया था, तो बच्चोने काफी अच्छी तरीके से उसे लिखा| उनके जो भी रोज के अनुभव जो बकरी के साथ है तो उन्होंने कागज के पन्नो में साझा किया है|

बकरी हमारे लिए उपयोगी है| वह एक पालतू जानवर है| उसकी दो मोटी-मोटी आँखे होती है| बकरी को चार पैर होते है| बकरी मांस, गेहू, रोटी, बुर का पाला, बेर खाती है| बकरी खाने के बिना नहीं रह सकती| बकरी पानी पीती है| बकरी से बछ्डा पैदा होता है| उसका बच्चा दूध पिता है| बच्चा जब छोटा होता है तो वो खाना नहीं खाता है| वह बड़ा होने का बाद दाना, रोटी खाता है| वह दूध पिता है| वह बड़ा हो जाने के बाद खाना खाता है फिर वह दूध देने लगता है| बकरी के दूध से चाय बनाते है| हमारे घर के पास बकरिया है| बकरी के बच्चे के साथ खेलने के लिए मजा आता है| बकरी खाने के बिना नहीं रह सकती| बकरी से गोबर मिलता है| गोबर को खेत में डाला जाता है| जिससे फसल अच्छी होती है| बकरी को सुबह-शाम बच्चे चराने के लिए लेके जाते है| कभी-कभी वह दुसरे के खेत में चरने के लिए जाती है|  कभी-कभी बकरी दूर चली जाती है, तो हम उसे जोर से आवाज देते है तो कितनी भी दूर हो तो पास आ जाती है| बकरी को कुत्ते से डर लगता है| बकरी को बेचते है तो कुछ धन मिलता| पर बकरी को बेचना नहीं चाहिए| बकरी नहीं होती तो दूध कहां से मिलता? बकरी हमें बहुत पसंद है|


No comments:

Post a Comment