Tuesday 3 September 2013

आनेवाले १० साल में क्या-क्या बदलाव हो सकता है?

विकास
आनेवाले १० साल में बहुत बदलाव हो सकता है| जैसे अभी २०१३ वा साल चल रहा है| मार्च-अप्रैल तक हमारी परीक्षा चलती रहेगी| फिर में बोखला पाल पढने चला जाऊगां| भुवाली स्कूल में, मै दो महीने का महेमान हु| मेरे पिताजी कह रहे है की, “८ वी कक्षा पास करके मेरे लड़के को बोखला पाल पढ़ाऊंगा|” और में भी यही चाहता हु| मेरे पिताजी कह रहे है की, कक्षा ९ वी में पढ़ेगा तो मेरे लिए सायकिल खरीदने वाले है, फिर तू सायकिल पर बैठकर जाना, ९ वी, १० वी तक सायकिल का इस्तेमाल करना होगा, ११ वी से १५ वी तक के शिक्षा में बड़ी गाडी खरीदूंगा जैसे मोटर सायकिल खरीदूंगा|” फिर ट्रेनिंग करके नौकरी करूँगा | २१ या २२ साल में शादी करूँगा|  

नरेंद्र
हम यह साल पास हो  शहर के विद्यालय में जायेंगे और वहा पढाई शुरू करेंगे| शहर में लोग साथ होंगे, वहा का परिसर अलग होगा|

मंजुला

हमारे घर में किसी की शादी हो सकती है| वैसे तो हमारे घर में सारे बच्चे पढ़ रहे है लेकिन तो भी शादी की बात चल रही है|  हमारे परिवार में कोई किसी से लड़ाई-झगडे नहीं करते| सब मिल-जुलकर रहते है| हमारे गाव में गेहू हो रहे है| अभी तो होली आनेवाली है| हम होली धामधूम से मनाते है और अनेक त्यौहार होते है जैसे दीपावली, रक्षा-बंधन, आदि| बरसात के दिन में हमको बहुत अच्छा लगता है| कभी तो बरसात बहुत होती है तो कभी होती नहीं| बरसात के दिन में हम छाता लेकर नदियों को देखते है| चारो तरफ हरियाली-हरियाली होती है| 

No comments:

Post a Comment